मुख्यमंत्री साय आज जांजगीर, रायगढ़ और तमनार के दौरे पर, नुआखाई भेटघाट और करमा पूजा में होंगे शामिल

रायपुर, 15 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को जांजगीर-चांपा, रायगढ़, तमनार और राजनांदगांव के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रायगढ़ में नुआखाई भेटघाट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह और तमनार के सारसमाल में करमा पूजा उत्सव में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री रात में राजनांदगांव जाएंगे। उनका देर रात रायपुर लौटने का कार्यक्रम है।

जांजगीर से शुरू होगा दौरा

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 9 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे। सुबह 11:20 बजे वे जांजगीर स्थित सर्किट हाउस-कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। यहां सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

रायगढ़ में नुआखाई भेटघाट और प्रतिभा सम्मान समारोह

मुख्यमंत्री दोपहर 2:10 बजे रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां दोपहर 3 बजे तक आयोजित नुआखाई भेटघाट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से तमनार विकासखंड के झिंकाबहाल स्थित सावित्री नगर हेलीपेड के लिए रवाना होंगे।

सारसमाल में करमा पूजा उत्सव में लेंगे हिस्सा

मुख्यमंत्री शाम करीब 4 बजे सारसमाल के माध्यमिक शाला खेल मैदान पहुंचेंगे। यहां शाम 4 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित करमा पूजा उत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से रायपुर लौटेंगे। शाम 5:40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचने और 5:50 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचने का कार्यक्रम है।

रात में राजनांदगांव का भी करेंगे दौरा

मुख्यमंत्री शाम 7:15 बजे रायपुर से राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे। रात 8:45 बजे जीई रोड स्थित स्पीकर हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद रात 9:35 बजे दिग्विजय स्टेडियम ग्राउंड पहुंचने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री रात 10:30 बजे राजनांदगांव से रायपुर के लिए रवाना होंगे और रात 11:58 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *