गाजीपुरl नगर के छावनी लाइन स्थित नवीन स्टेडियम में 70 वें दो दिवसीय मण्डल स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। जिसमें मेजबान गाजीपुर के साथ ही वाराणसी, चन्दौली तथा जौनपुर जनपदों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता के सफल और चयनित खिलाड़ी इलाहाबाद में होने वाले राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जोर आजमाइश करेंगे। दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक मण्डल वाराणसी दिनेश सिंह ने विजेता प्रतिभागियों, उनके टीम कोच/मैनेजर आयोजन से जुड़े लोगों को बधाई देते हुए कहा कि आपने कड़ी मेहनत और लगन से सफलता अर्जित की है, लेकिन यह अंतिम पड़ाव नहीं है।
आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता लगातार कड़ी मेहनत करते हुए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आगे की राह प्रशस्त करें। सरकार खिलाड़ियों को आर्थिक मदद तथा नौकरी भी प्रदान कर रही है। आगे कहा कि छात्र-छात्राओं की सफलता अध्यापक भी गर्वान्वित होता है। इससे पूर्व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात स्मृतिचिन्ह, अंगवस्त्रम प्रदान कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। दूसरे दिन खेल-कूद की शुरुआत क्रास कंट्री अंडर 19 बालक वर्ग से हुई।


जिसमें 1500 मीटर दौड़ में गाजीपुर से आदित्य यादव
400 मीटर दौड़ में जौनपुर से स्वप्निल कुमार
400 मीटर पगबाधा दौड़ में गाजीपुर से विशाल यादव
4×400 रिले रेस में जौनपुर
डिस्कस थ्रो में जौनपुर से शुभम कन्नौजिया
हैमर थ्रो चन्दौली से आयुष कुमार

अंडर 19 बालिका वर्ग के
400 मीटर में वाराणसी ज्योति गौतम
1500 मीटर में वाराणसी से आयुषी
क्रास कंट्री में वाराणसी से आयुषी पटेल
ऊंची कूद में चन्दौली से नगमा
त्रिकूद में वाराणसी से जगत नन्दनी
हैमर थ्रो में जौनपुर से अंशिका पटेल
अंडर 17 बालक वर्ग के
हैमर थ्रो में गाजीपुर से शौर्य पाण्डेय
डिस्कस थ्रो में गाजीपुर से आर्यन
त्रिकूद में वाराणसी से रुद्राक्ष भारद्वाज
अंडर 17 बालिका वर्ग के
1500 मीटर में गाजीपुर से आरती यादव
3000 में मीटर जौनपुर से अंशिका यादव
ऊंची कूद में चन्दौली से सोनी कुमारी
त्रिकूद में चन्दौली से पलक यादव
हैमर थ्रो में जौनपुर से श्रेयांस पाठक
अंडर 14 बालक वर्ग के
200 मीटर में गाजीपुर से यशवीर
डिस्कस थ्रो में जौनपुर से वैभव जायसवाल
लम्बी कूद में गाजीपुर से कृष्णा प्रजापति
ऊंची कूद में गाजीपुर से कृष्णा प्रजापति
अंडर 14 बालिका वर्ग के
डिस्कस थ्रो में जौनपुर से श्रेया पटेल
लंबी कूद में वाराणसी से आकांक्षा पाल
ऊंची कूद में गाजीपुर से सौम्या अपने-अपने इवेंट में अव्वल रहे।
ओवर आल चैम्पियन वाराणसी जनपद रहा।
ओवर आल
उपजेता गाजीपुर
सीनियर बालक वर्ग चैम्पियन गाजीपुर
सीनियर बालिका वर्ग चैम्पियन वाराणसी
जूनियर बालक वर्ग चैम्पियन गाजीपुर
जूनियर बालिका वर्ग चैम्पियन जौनपुर
सब जूनियर बालक वर्ग चैम्पियन गाजीपुर
सब जूनियर बालिका वर्ग चैम्पियन वाराणसी की टीम रही।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, सुदीप सिंह, मेजर दिलीप सिंह, सर्वेष सिंह, राजेश सिंह, अरुण कुमार, विजय शंकर राय, कमरुद्दीन, राकेश सिंह, रामप्रकाश आदि मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका में मुरलीधर राय, अंजनी सिंह, इश्लेश सिंह, तरुण सिंह, संजीव, हिमांशु सिंह, इन्द्रजीत, लालबहादुर, रामपलट यादव, सुनील, अखंड राय, दिव्यांशु, सतीश सिंह, मनोज यादव, गौरव सिंह, इन्द्रजीत, उदय शर्मा, सतीश, प्रवीण, नेसार अहमद फैज, संजय यादव, रामआशीष यादव, इब्राहीम खान, महिमा मौर्या, संजय चौरसिया, चन्द्रभूषण, सिनोद, राजेश यादव, रीना पाण्डेय, चेतना सिंह, अंकिता सिंह, कल्पना मिश्रा, अनीता उपाध्याय, श्वेता राय, आकाश पाठक, एम डी खान, संदीप सिंह आदि दर्जनों शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे। आभार प्रधानाचार्य सिटी इंटर कालेज गाजीपुर दिनेश यादव व क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।