भिलाई। लोकतंत्र की मजबूती, राष्ट्रसेवा, मानवता और निर्भीक पत्रकारिता के मूल्यों को समर्पित लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भिलाई के सीए भवन में ‘छत्तीसगढ़ राज्य नक्सल मुक्त उत्सव-2026’ का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश की सुरक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शूरवीर शहीदों के परिजनों, चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों और समाज की आवाज बुलंद करने वाले कलमवीरों पत्रकार बन्धुओं का सम्मान किया गया। अमर शूरवीर शहीदों के परिजनों का सम्मान कर उनके त्याग, बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया गया।
कार्यक्रम में दुर्ग सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं पूर्व संघ संचालक बिसरा राम यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभुनाथ मिश्रा, बीएसएफ के डीआईजी दीपक तिवारी तथा सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट दीपक सवालखिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति से प्रेरीत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह में देशप्रेम और राष्ट्रसेवा की भावना का संचार किया।










कार्यक्रम के प्रारंभ में लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप के प्रधान संपादक डॉ. संजय तिवारी ने संस्था की स्थापना के उद्देश्यों, सामाजिक सरोकारों और जनहित के प्रति निभाए जा रहे दायित्वों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों के प्रकाशन या प्रसारण का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जवाबदेही निभाने और जनहित के मुद्दों को निर्भीकता से सामने लाने का सशक्त माध्यम है। संस्था का उद्देश्य निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के साथ सामाजिक चेतना को मजबूत करना, राष्ट्रहित के कार्यों को प्रोत्साहित करना और समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को उचित सम्मान प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते हुए समाज और राष्ट्र के हित में निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल ने लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित इस अभिनव कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि अमर शूरवीर शहीदों के परिजनों, चिकित्सकों और कलमवीरों पत्रकार भाइयों को एक मंच पर सम्मानित करना लोकतंत्र की वास्तविक भावना को प्रदर्शित करता है। देश की सुरक्षा में जवानों का योगदान, मानवता की सेवा में चिकित्सकों की भूमिका और समाज को जागरूक करने में पत्रकारों का दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। अमर शूरवीर शहीदों के परिवारों का सम्मान करना उनके त्याग और बलिदान के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है। उन्होंने संस्था के इस प्रयास को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से राष्ट्रसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।
लोकतंत्र प्रहरी के इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि शामिल हुवे पूर्व संघ संचालक बिसरा राम यादव ने मंच पर अमर शूरवीर शहीदों के परिजनों, चिकित्सकों और पत्रकारों को एक साथ सम्मानित होते देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करने वाले सभी लोगों का अपना विशिष्ट महत्व है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करे, तो राष्ट्र और समाज को नई दिशा मिल सकती है। ऐसे आयोजन विभिन्न क्षेत्रों में सेवा देने वाले लोगों के योगदान को पहचान दिलाने के साथ दूसरों को भी प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभुनाथ मिश्रा ने भी लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और राष्ट्र व समाज के लिए समर्पित लोगों का सम्मान करना आवश्यक है। उन्होंने संस्था से भविष्य में भी इसी तरह निडरता, निष्पक्षता और सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते रहने की अपेक्षा जताई।
सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट दीपक सवालखिया ने आयोजन की सराहना करते हुए जवानों की व्यावहारिक कठिनाइयों और उनकी समस्याओं की ओर मंच पर उपस्थित दुर्ग सांसद विजय बघेल का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने जवानों से जुड़ी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस परिप्रेक्ष्य में उन्होंने केंद्र सरकार तक जवानों की बात पहुंचाने की पहल करने की बात कही। उनके उद्बोधन ने यह संदेश दिया कि राष्ट्र की सुरक्षा में तैनात जवानों के सम्मान के साथ-साथ उनकी व्यावहारिक समस्याओं को समझना और उनका समाधान सुनिश्चित करना भी महत्वपूर्ण है।
अमर शूरवीर शहीदों के परिजनों का सम्मान समारोह, कार्यक्रम की विशेष गरिमा रहा जिसने उपस्थित लोगों को देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के त्याग और बलिदान का स्मरण कराया।
आयोजन के माध्यम से लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप ने अपने प्रथम वर्ष की उपलब्धि को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए राष्ट्रसेवा, सामाजिक सम्मान और जिम्मेदार पत्रकारिता के संकल्प के साथ यादगार बनाया।
कार्यक्रम में डॉ. रजन सेन गुप्ता, डॉ. के.के.जैन, डॉ. अनुपम लाल, डॉ. विश्वामित्र बी. दयाल, डॉ. दीपक सिन्हा, डॉ. छाया भारती, डॉ. शुभम अग्रवाल, डॉ. दिनेश क्षत्री, डॉ. वन श्री सिन्हा, डॉ. जी. गौतम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इन्हे किया गया सम्मानितः-
‘‘अमर वीर शहीद राष्ट्र गौरव सम्मान’’
शहीद आर. अश्वनी सिंह राजपूत के परिजन, शहीद कौशल यादव के परिजन, शहीद हीराधर प्रसाद ठाकुर के परिजन, शहीद मनोज सिंह के परिजन, शहीद दुर्वासालाल निषाद के परिजन, शहीद आर. 186 अमित नायक के परिजन, शहीद लेफि. कर्नल कपिलदेव पाण्डेय के परिजन, शहीद पी. सी. शंकर राव के परिजन, शहीद सुरजीत सिंह के परिजन, शहीद चुम्मन यादव के परिजन, शहीद युवराज सिंह के परिजन, शहीद डी. राजाराव के परिजन
‘‘धनवंतरी सेवा रत्न सम्मान’’
स्व. डॉ. एस. ए. रिजवी, स्व. डॉ. एस. पी. केसरवानी, डॉ. आशीषन मिंज ‘सिविल सर्जन दुर्ग’, डॉ. रंजन सेनगुप्ता, डॉ. के. के. जैन, डॉ. वाई. के. शर्मा, डॉ. लाल मोहम्मद, डॉ. धनेश मिश्री लाल पगारीया, डॉ. राजीव कुमार जैन, डॉ. मधुमती जैन, डॉ. अनुपम लाल, डॉ. दीप चटर्जी, डॉ. रतन तिवारी, डॉ. आर. आर. माण्डले, डॉ. अखीलेश यादव, डॉ. बी. आर. साहू, डॉ. रचना अग्रवाल, डॉ. संजय बालबान्द्रे, डॉ. छाया भारती, डॉ. दीपक बंसल, डॉ. विश्वामित्र बी. दयाल, डॉ. नीरज भुसाखरे, डॉ. संगीता पात्रे, डॉ. दीपक सिन्हा, डॉ. विमलेश ध्रुव, डॉ. पूजा सिंह, डॉ. एम. ए. विवेक कुमार, डॉ. विनिता धुर्वे, डॉ. तरूण ध्रुव, डॉ. शुभम अग्रवाल, डॉ. आशीष चन्द देवांगन, डॉ. जे. एस. भाटिया, डॉ. वन श्री सिन्हा, डॉ. पूजा वर्मा, डॉ. बसंत चौरसिया, डॉ. दिनेश क्षत्री, डॉ. जी. गौतम, डॉ. मौसम खुबानी, डॉ. अश्वनी शुक्ला, डॉ. हिमांशु चंद्राकर, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. सपना मिश्रा, डॉ. विशाल गौड़, डॉ. सुमित सोनी, डॉ. ममता साहू, डॉ. संदीप ओझा
‘‘ देवर्षि नारद प्रत्रकारिता शिरोमणि सम्मान’’
श्री ओजस धर्मपालन “वार्ता न्यूज़”, श्री शिवनाथ शुक्ला “तरुण छत्तीसगढ़”, श्री राजेंद्र ठाकुर “नवभारत”, श्री जय प्रकाश आर्या, श्री अभय जवादे “आकाशवाणी”, श्री अनिल गुप्ता “A.N.I.”, सुश्री भावना पाण्डेय “क्रॉनिकल न्यूज़”, श्री अशोक पंडा “उत्कल मेल”, श्री सुनील चौहान, श्रीमती संगीता मिश्रा “हरिभूमि”, श्री के. मोहन राव “कंचन पथ”, श्री सतीश वर्मा “देशबंधु”, श्री रमेश गुप्ता “आज की जनधारा”, श्री आनंद ओझा “INH-24”, श्री हरप्रीत भाटिया “दैनिक पहट”, श्री आलोक तिवारी “दृष्टि बिंदु”, श्री अरविंद सिंह “महाकौशल”, श्री शिव श्रीवास्तव “श्रम बिंदु”, श्री सुधीर सिंह “अग्रदूत”, श्री रामा राव “श्रम बिंदु”, श्री राजेंद्र सोनभोई “नवभारत”, श्री विमल शंकर झा “हरिभूमि”, श्री राजेंद्र गोस्वामी “सबेरा संकेत”, श्री हर्ष शुक्ला “RNI”, श्री योगेश गुप्ता “राज प्रकाश”, श्री उमाशंकर गिरी “पत्रिका”, श्री योगेश दुबे “दैनिक भास्कर”, श्री अनुराग शर्मा “दैनिक भास्कर”, डॉ. कमल किशोर शर्मा “पंच न्यूज़”, श्री अरुण मिश्रा “दैनिक पहट”, श्रीमती वीणा दुबे “C.G. भास्कर”, श्री खिलावन सिंह चौहान “समाचार लोक”, श्री पवन कसवानी “राष्ट्रबोध”, श्री आकाश राव मदने “IBC-24”, श्री अमित सोनी “सारनाथ एक्सप्रेस”, श्री अतुल शर्मा “भरोसा-24”, श्री ललित साहू “साधना न्यूज़”, श्री रमेश भगत “प्रभात न्यूज़”, श्री शुभम गुप्ता “दैनिक चिंतक”, श्री सुबोध तिवारी “एस. भारत”, श्री टी. सूर्या राव “नई दुनिया”, श्री प्रदीप विश्वकर्मा “बेहतर स्वाद”, श्री गणेश निषाद “IBC-24”, श्री तनवीर अहमद “प्रखर समाचार”, श्री दिलीप शर्मा “विस्तार न्यूज़”, श्री दिनेश चौहान “नवभारत पोर्टल”, श्री आशीष ठाकुर “अमृत संदेश”, श्रीमती कोमल धनेश्वर “IBC-24”, श्री संतोष तिवारी “निष्पक्ष कलम”, श्री त्रिभुवन मिश्रा “जनमत”, श्री यशवंत साहू “भिलाई टाइम्स”, श्री मनेन्द्र पटेल “लल्लूराम”, श्री संतोष मिश्रा “C.G. भास्कर”, श्री हितेश शर्मा “Z.न्यूज़”, श्री डी. एस. चंदेल “दैनिक पहट”, श्री ईश्वर दुबे, श्री मोहन तिवारी “प्रेस क्लब रायपुर”, श्री गौरव शर्मा, श्री दिनेश यदु, मैडम निवेदिता साहू “प्रेस क्लब रायपुर”, श्री प्रहलाद दुबे “त्वरित खबरें”, श्री मनीष जियायामी, श्री विरेंद्र शर्मा “पत्रिका”, श्री शशिकांत तिवारी, श्री मुकेश बनवासी, श्रीमती दाक्षी साहू, श्री संतोष दुबे “L.P. News”, श्री सुरेंद्र ठाकुर “L.P. News”, श्री नाहिद शेख “L.P. News”, श्री हरीश चौधरी “L.P. News”, श्री अभिषेक सिंह “L.P. News”, श्री सन्नी देवांगन “L.P. News”, श्रीमती हेमा उमरे “L.P. News”, श्री राजेश पौराणिक “L.P. News”, श्री लोकेश साहू रायपुर