भिलाई। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं श्री जगन्नाथ मंदिर समिति, सेक्टर-6 के पूर्व पदाधिकारी श्री गोलकनाथ भुयन का आज दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा बुधवार, 28 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे उनके निज निवास कृपाल नगर, शांति नगर, सेंट जेवियर स्कूल के पास से रामनगर मुक्तिधाम के लिए निकाली जाएगी।
स्वर्गीय गोलकनाथ भुयन अपने पीछे भाजपा नेता पुत्र जितेंद्र भुयन सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर श्री जगन्नाथ मंदिर समिति, सेक्टर-6 एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
उनके निधन से परिजनों, शुभचिंतकों और परिचितों में शोक व्याप्त है।