दीपावली पर अस्थायी पटाखा दुकानों का लॉटरी से हुआ आवंटन,

दुर्ग :  दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर में अस्थायी पटाखा दुकानों के संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिक निगम द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत दुकानों का आवंटन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार यह प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

नगर निगम द्वारा इस वर्ष अस्थायी पटाखा दुकानों के संचालन के लिए वार्ड क्रमांक 39 स्थित जेआरडी स्कूल के पीछे मैदान को निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में आज महापौर  अलका बाघमार के चेम्बर में लॉटरी के माध्यम से दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया संपन्न हुई।

महापौर की उपस्थिति में एक-एक कर पर्चियां निकाली गईं और लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से दुकानदारों को दुकान आवंटित करने की कार्यवाही की गई। इस स्थल पर लगभग  49 अस्थायी पटाखा दुकानें लगाई जाएंगी।

नगर निगम द्वारा निर्धारित स्थल पर पटाखा दुकानों का संचालन कराए जाने का उद्देश्य दीपावली के दौरान बाजार व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखना तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप दुकानों का संचालन सुनिश्चित करना है।इस अवसर पर एमआईसी सदस्य शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर सहित बाजार विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *