जल जीवन मिशन को मिली रफ्तार, एकल ग्राम योजनाओं के लिए ₹612 करोड़ आवंटित

रायपुर, 28 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यों के लिए पिछले तीन वर्षों में कुल 6,836.51 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। राज्य कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस राशि में एकल ग्राम एवं समूह जलप्रदाय योजनाओं के साथ अन्य मदों के भुगतान भी शामिल हैं।

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, पिछले तीन वर्षों में एकल ग्राम जलप्रदाय योजनाओं के लिए 4,985.35 करोड़ रुपये और समूह जलप्रदाय योजनाओं के लिए 1,690.94 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। वहीं, सपोर्ट मद में 136.18 करोड़ रुपये तथा जल गुणवत्ता जांच से संबंधित कार्यों के लिए 24.04 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

चालू वित्तीय वर्ष में ₹612 करोड़ का आबंटन

जल जीवन मिशन के अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष में एकल ग्राम योजनाओं के भुगतान के लिए 612 करोड़ रुपये का आबंटन प्राप्त हुआ है। इसमें से अब तक 162.46 करोड़ रुपये का आबंटन जारी किया जा चुका है। शेष राशि के संबंध में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्यवाही की जा रही है।

नियमानुसार जारी है भुगतान

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जल जीवन मिशन की विभिन्न योजनाओं के लिए भुगतान की प्रक्रिया लगातार जारी है। उपलब्ध वित्तीय आबंटन के अनुरूप भुगतान संबंधी कार्यवाही की जा रही है।

जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों तक नल के माध्यम से सुरक्षित पेयजल पहुंचाना है। इसके तहत संचालित योजनाओं के कार्यों और भुगतान की प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं वित्तीय प्रावधानों के अनुसार की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *