शिवनाथ नदी में बहता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर; दुर्ग के 39 वर्षीय रामेश्वर नेताम के रूप में हुई पहचान

दुर्ग। शिवनाथ नदी में तेज बहाव के बीच एक व्यक्ति का शव बहता हुआ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दुर्ग SDRF की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने पिपरछेड़ी-कोटनी क्षेत्र के पास से शव को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 1 नवंबर 2026 को जिला कंट्रोल रूम, दुर्ग को सूचना मिली कि भिलाई-राजनांदगांव बायपास पुल के नीचे शिवनाथ नदी के तेज बहाव में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहता दिखाई दिया है। सूचना मिलते ही जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी श्री दिनेश कुमार रावटे के निर्देश पर SDRF दुर्ग की टीम रेस्क्यू बोट, लाइफ जैकेट और आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

नदी के बहाव की दिशा में सघन तलाशी अभियान चलाते हुए रेस्क्यू टीम ने पिपरछेड़ी-कोटनी क्षेत्र के पास शव को बरामद कर बाहर निकाला। प्राथमिक शिनाख्त और जांच के बाद मृतक की पहचान रामेश्वर नेताम (39 वर्ष), पिता छबिलाल नेताम, निवासी शिवपारा, दुर्ग के रूप में की गई।

रेस्क्यू के बाद शव को आगे की वैधानिक कार्रवाई एवं मर्ग जांच के लिए मौके पर मौजूद थाना पुलगांव (चौकी नगपुरा) पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई में SDRF दुर्ग की रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *