सुपेला फ्लाइओवर पर मौत बनकर पलटा ट्रक, चालक को आई झपकी; बाल-बाल बचे राहगीर

भिलाई। नेशनल हाईवे पर एक पल की झपकी ने बड़े हादसे का खतरा पैदा कर दिया। भिलाई के सुपेला चौक के समीप फ्लाइओवर पर लोहे के तारों से लदा मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक को नींद की झपकी आई और ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद बेकाबू हो गया। हादसे के दौरान ट्रक का टायर भी फट गया।

गनीमत रही कि उस वक्त ट्रक की चपेट में कोई छोटा वाहन या राहगीर नहीं आया, वरना जानलेवा हादसा हो सकता था।ट्रक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लोहे के तारों का बंडल लोड कर महाराष्ट्र जा रहा था। सुपेला फ्लाइओवर से उतरते समय चालक को झपकी आ गई। उसने वाहन को संभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया।

फ्लाइओवर पर लगा जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

हादसे के बाद फ्लाइओवर पर आवागमन प्रभावित हो गया। सड़क पर ट्रक पलटने से वाहनों की आवाजाही बाधित हुई और देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मशक्कत कर एक तरफ का रास्ता खुलवाया, ताकि वाहनों की आवाजाही शुरू कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *