भिलाई पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, भाजपा कार्यालय में हुआ जोरदार स्वागत

भिलाई। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा मंगलवार को अपने अल्प प्रवास पर भिलाई भाजपा कार्यालय पहुंचे। डिप्टी सीएम विजय शर्मा का स्वागत करने सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकरता कार्यालय में मौजूद रहे। गृहमंत्री ने समूचे भाजपा कार्यालय का निरीक्षण किया। गृहमंत्री का स्वागत करने भाजपा कार्यकर्ताओं में होड़ लगे रही। कई लोगों द्वारा उन्हें ज्ञापन भी सोपा गया।

भाजपा कार्यालय में भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गौरतलब है कि आगामी 18 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भिलाई आगमन हो रहा है इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।इसी दिन प्रियदर्शनी परिसर स्थित भाजपा कार्यालय का भी उ‌द्घाटन होगा। भिलाई नगर निगम द्वारा लोकार्पण कार्यक्रम की पूरी

तैयारी की जा रही है। भिलाई नगर निगम द्वारा बनाए गए ट्रैफिक पार्क, गारमेंट फैक्ट्री  हॉर्स राइडिंग फुटबॉल ग्राउंड के लिए होने वाले भूमिपूजन की तैयारी की गई है। फिलहाल भिलाई निगम ने अपनी तैयारी कर रखी है। भिलाई भाजपा संगठन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  को भिलाई नगर निगम में आमंत्रित किया गया है। शासकीय कार्यों का लोकार्पण होगा या नहीं अभी तक शेड्यूल तैयार नहीं हो पाया है।

यह भी जानकारी है कि जिलेभर में बड़े-बड़े विकास कार्य जो तैयार हो गए हैं. उन सभी कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन, भिलाई भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *