प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ दिलाने भिलाई में शिविर, नागरिकों को दी गई सोलर पैनल लगाने की जानकारी

भिलाई। केन्द्र एवं राज्य सरकार की महती योजना प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का नागरिको को लाभ दिलाने शहर के विभिन्न स्थलों में 10 से 14 अगस्त तक शिविर का आयोजन किया गया है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार नेहरू नगर सियान सदन में शिविर का लगाया गया, जिसमें भिलाई के नागरिको को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से क्या-क्या लाभ है, उसकी जानकारी प्रदान की गई।

साथ ही सूर्य घर योजना हेतु इच्छुक उपभोक्ताओं का पंजीयन कराया जा रहा है। सभी उपभोक्ताओ को अपने घर के छतो एवं रिक्त स्थलों में आनग्रिड सोलर पैनल सिस्टम लगाने प्रोत्साहित किया जा रहा है। आनग्रिड सोलर पैनल सिस्टम लगाने से प्रतिमाह 300 युनिट बिजली तक की योजना का लाभ लेने पर 78000 हजार तक सब्सिडी आवश्यकतानुसार सस्ते ब्याज दर पर बैंको द्वारा लोन भी प्रदान किया जा रहा है।

2 किलो वाट तक अनुदान राज्य से 30 हजार व केन्द्र से 60 हजार तक, 3 किलो वाट तक राज्य से 30 हजार व केन्द्र से 78 हजार रूपये तक की सब्सिडी शासन द्वारा प्रदान की जा रही है। आनग्रिड सोलर सिस्टम लगाने पर यदि अतिरिक्त बिजली बचती है तो सीएसईबी बचत बिजली को अपने यहां स्टोर करेगी, जब भी व्यक्ति को आवश्यकता होगी उसे बिजली प्रदान की जाएगी।

सब्सिडी के साथ जो सिस्टम लगवायेगा उसे 6 से 6.5 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंको द्वारा लोन प्रदाय किया जायेगा।शिविर के दौरान जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता, कार्यपालन अभियंता आरएस राजपूत, सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, सहायक राजस्व अधिकारी अजय शुक्ला उपस्थित थे। योजना की जानकारी नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी तिलेश्वर साहू ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *