चेहरे और बॉडी की मैल गायब, बस 7 दिन में पाएं नेचुरल ग्लो – शुगर स्क्रब आज़माएं

Skin Care : अक्सर लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि उनकी बॉडी दो अलग-अलग रंगों में बंटी हुई नजर आती है। इसका कारण लंबे समय से जमी हुई टैनिंग होती है। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई लोग इस टैनिंग को गर्व से भी दिखाते हैं, लेकिन हर किसी को यह पसंद नहीं आता। ऐसे में अगर आप भी बॉडी टैनिंग से परेशान हैं, तो आपके लिए एक खास घरेलू नुस्खा सामने आया है, जो बिना खर्च किए आपकी स्किन को इवन टोन और नेचुरल ग्लो दे सकता है।

नुस्खे में इस्तेमाल होने वाली सामग्री

  • चीनी पाउडर
  • रोस्टेड हल्दी (गोल्डन हल्दी)
  • कॉफी पाउडर
  • शहद
  • नारियल तेल
  • बॉडी वॉश

(नोट: सामग्री की मात्रा अपनी जरूरत के अनुसार तय की जा सकती है।)

नुस्खा बनाने की विधि

सबसे पहले चीनी को पीसकर उसका पाउडर तैयार करें। इसके बाद हल्दी को पैन में गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें और इसमें कॉफी पाउडर मिला दें। इसके बाद इसमें शहद और नारियल तेल डालें। अंत में अपने पसंदीदा बॉडी वॉश को मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें।

इस्तेमाल का तरीका

इस डी-टैन स्क्रब को नहाने से 5 मिनट पहले शरीर पर अच्छी तरह रगड़ें और फिर सामान्य तरीके से नहा लें। इसमें मौजूद नारियल तेल मॉइस्चराइजर का काम करेगा, इसलिए नहाने के बाद अलग से मॉइस्चराइजर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इन सामग्रियों के फायदे

  • चीनी पाउडर: हल्का स्क्रब बनकर डेड स्किन हटाता है और टैनिंग को कम करता है।
  • रोस्टेड हल्दी: इसमें मौजूद करक्यूमिन स्किन की रंगत निखारने और पुरानी टैनिंग को दूर करने में मदद करता है।
  • कॉफी पाउडर: नेचुरल स्क्रबिंग का काम कर त्वचा की जमी परत को हटाता है और बिना किसी साइड इफेक्ट के स्किन को साफ करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *