Viral on Social Media :  युवती की अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल, दो आरोपी गिरफ़्तार

दुर्ग। थाना नंदिनी नगर क्षेत्र में एक गंभीर साइबर अपराध के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामला 21 जून 2025 को तब सामने आया, जब पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ व्यक्तियों द्वारा उसकी अश्लील वीडियो बनाकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल की जा रही है।

पीड़िता की लिखित शिकायत पर थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 137/2025, धारा 67 आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विवेचना प्रारंभ की और तकनीकी साक्ष्य एकत्र करते हुए 23 जून 2025 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी:

  • केतू ठाकुर, पिता सुग्रीव ठाकुर, उम्र 31 वर्ष
  • सोनू ठाकुर, पिता संतोष ठाकुर, उम्र 30 वर्ष
  • दोनों निवासी ग्राम बागडूमर, थाना नंदिनी नगर।

आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। थाना प्रभारी नंदिनी ने बताया कि इस प्रकार के साइबर अपराधों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जा रहे हैं, और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *