हर ज़रूरतमंद तक समय पर ऑक्सीजन पहुंचाने वाले डॉ. शुक्ला का नाम ग्लोबल रिपोर्ट में दर्ज

भिलाई | कोविड-19 महामारी के बाद भारत में ऑक्सीजन आपूर्ति को मजबूत करने के लिए किए गए ठोस प्रयासों को अब अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली है। ग्लोबल ऑक्सीजन एलायंस द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ राज्य की उपलब्धियों की विशेष रूप से सराहना की गई है। रिपोर्ट में डॉ. अनिल शुक्ला, संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं सरगुजा का उल्लेख किया गया है, जिन्होंने इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए।

ग्लोबल ऑक्सीजन एलायंस एक अंतरराष्ट्रीय साझेदारी है, जो विकासशील देशों में सतत और विश्वसनीय ऑक्सीजन प्रणालियों के निर्माण के लिए कार्यरत है। रिपोर्ट में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने WJCF/CHAI के सहयोग से जिला ऑक्सीजन समितियों का गठन, तकनीशियनों का प्रशिक्षण, और ऑक्सीजन उपकरणों के अनुरक्षण के लिए प्रभावी योजनाएं लागू कीं।

डॉ. शुक्ला ने कहा, “ऑक्सीजन प्रणाली को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता रही है, जिससे हर ज़रूरतमंद को समय पर जीवनरक्षक सहायता मिल सके। यह सम्मान छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण का प्रमाण है।”

उनके नेतृत्व में किए गए कार्यों से न केवल सरगुजा संभाग बल्कि पूरे प्रदेश को लाभ मिला है। डॉ. शुक्ला को उनके योगदान के लिए कई बार वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक ने सम्मानित किया है, और अब उनका नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की पहचान बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *