पुंछ (जम्मू-कश्मीर)। पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर सोमवार सुबह भारतीय सेना ने आतंकियों की घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। इसके बाद से ही दोनों ओर से भीषण गोलीबारी जारी है।
घुसपैठ की कोशिश पर सतर्क सेना का जवाब
रक्षा सूत्रों के मुताबिक सुबह बालाकोट सेक्टर के डब्बी इलाके में बाड़ के आगे जीरो लाइन के पास सेना के जवानों ने संदिग्ध हलचल देखी। जब जवानों ने घुसपैठियों को ललकारा, तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने तत्काल जवाबी कार्रवाई करते हुए उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया।
अतिरिक्त बल मौके पर भेजे गए
सूत्रों ने बताया कि घुसपैठ की पूरी तरह से रोकथाम और आतंकियों की किसी भी साजिश को विफल करने के लिए इलाके की घेराबंदी की गई है। अतिरिक्त सैन्य बल मौके पर भेज दिए गए हैं और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।