17 साल के नाबालिग लड़के से संबंध बनाने वाली युवती पर POCSO एक्ट दर्ज

जशपुर। 17 साल के नाबालिक लड़के को भगा कर ले जाने वाली 25 साल की युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी युवती ने नाबालिक लड़के को शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध भी बनाया था|

आरोपिया नाबालिक को लेकर तेलंगाना फरार हो गई थी जिसकी रिपोर्ट नाबालिक के माता-पिता द्वारा जशपुर जिले के चौकी कोतवा में दर्ज कराई गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशिमोहन सिंह द्वारा एक पुलिस टीम गठित कर आरोपिया और नाबालिक लड़के को ढूंढने तेलंगाना भेजा गया था|

यहां से पुलिस ने आरोपिया के कब्जे से नाबालिक को बरामद किया और आरोपिया को हिरासत में लेकर वापस आई। इसकी जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल सोनी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *