दबंगई की हद! सिगरेट नहीं दी तो होटल में बरसा दी गोलियां, नालंदा की घटना CCTV में कैद

नालंदा, बिहार। राज्य में अपराध पर नियंत्रण के दावों के बीच नालंदा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां गुरुवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने सोहसराय थाना क्षेत्र के सत्रह नंबर बस स्टॉप बाइपास स्थित न्यू दुखी होटल पर हमला बोल दिया। चार की संख्या में आए बदमाशों ने होटल में घुसकर तीन राउंड हवाई फायरिंग की और फरार हो गए।

होटल संचालक के बड़े भाई आशीष कुमार ने बताया कि रात करीब 12 बजे बदमाश होटल पहुंचे और सिगरेट की मांग करने लगे। सिगरेट नहीं देने पर विवाद हुआ और बात इतनी बढ़ गई कि बदमाश होटल के भीतर घुस आए और फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने होटल स्टाफ को धमकाया और जान से मारने की धमकी दी।

घटना का पूरा वीडियो होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के समय होटल से मात्र 100 मीटर की दूरी पर पुलिस की 112 नंबर वैन खड़ी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और मूकदर्शक बनी रही।

फायरिंग के दौरान होटल के कर्मचारी बाल-बाल बचे, लेकिन इस घटना ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *