CG ब्रेकिंग: शिक्षा मंत्री के ओएसडी की नियुक्ति, राहुल सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) की नियुक्ति कर दी है। इस पद पर जनसंपर्क संचालनालय में पदस्थ सहायक संचालक राहुल सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राहुल सिंह अब स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के ओएसडी के रूप में कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति को लेकर विभागीय स्तर पर आदेश जारी कर दिए गए हैं।

माना जा रहा है कि मंत्री के ओएसडी बनाए जाने से शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं के प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क कार्यों में और तेजी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *