भिलाई महापौर परिषद की बैठक में 8 एजेण्डे पारित, बायोगैस प्लांट को मंजूरी

भिलाई।नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर परिषद की बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता एवं आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में हुई। बैठक में 8 एजेण्डा विचारार्थ प्रस्तुत किया गया। प्रमुख रूप से स्थायी लीज पर प्राप्त भूमि का हस्तांतरण नामांतरण प्रकाशन शुल्क पर चर्चा हुई।

 नगर पालिक निगम भिलाई एवं पूर्ववर्ती विशेष क्षेत्र प्राधिकरण भिलाई-दुर्ग से स्थायी लीज पर प्राप्त भूमि का हस्तांतरण नामांतरण प्रकाशन शुल्क लिए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। मदर्स मार्केट प्रगति काम्पलेक्स व्यवसायिक परिसर में निर्मित दुकानों को 30 वर्षीय लीज पर दिए जाने रूचि की अभिव्यक्ति आफर आमंत्रित किए जाने की स्वीकृति मिली। गोकुल नगर में बायो गैस प्लांट की स्थापना कार्य कराने महापौर परिषद के सदस्यों ने सर्व सम्मति से पारित किया।

 ऑफरकर्ता को बायोगैस प्लांट की स्थापना, रखरखाव एवं संचालन स्वयं के व्यय से करना होगा।जन्मदिन एवं अन्य विशेष समारोह में होर्डिंग एवं बैनर लगाने का महापौर सहित  परिषद के सदस्यों का   विरोध रहा ।

सभी का एक मत रहा की  आगामी समय में शहर के किसी भी स्थल में अवैध रूप से होर्डिंग व बैनर नहीं लगवाने देंगे। शहर में कहीं भी किसी जनप्रतिनिधि का फोटो नहीं लगाया जाएगा । जिससे हमारा शहर इंदौर शहर की तरह स्वच्छ हो सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *