त्योहारों पर रेलवे का तोहफा: 3 अमृत भारत और 4 नई पैसेंजर ट्रेनें शुरू

पटना | आगामी दिवाली और छठ महापर्व से पहले भारतीय रेलवे ने बिहार के यात्रियों को 7 नई ट्रेनों का तोहफा दिया है। आज पटना जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस पहल से त्योहारों के दौरान घर आने-जाने वाले लाखों यात्रियों का सफर और अधिक आसान व सुविधाजनक होगा। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “बिहार की रेल कनेक्टिविटी को मिला नया विस्तार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य का रेल बजट पहले मात्र ₹1,000 करोड़ था, जो अब बढ़कर ₹10,000 करोड़ तक पहुँच गया है।”

नई ट्रेनों का विवरण

  • अमृत भारत एक्सप्रेस (3 ट्रेनें)
  • मुजफ्फरपुर–चर्लपल्ली (साप्ताहिक): हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, नागपुर और काजीपेट होकर।
  • मदार–दरभंगा (साप्ताहिक): कमतौल, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, जयपुर होकर।
  • छपरा–आनंद विहार (सप्ताह में दो दिन): सिवान, थावे, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, ऐशबाग (लखनऊ), कानपुर होकर।

नई पैसेंजर ट्रेनें (4 ट्रेनें, सप्ताह में 6 दिन)

  • नवादा–पटना–नवादा डेमू (शेखपुरा, बरबीघा, बिहार शरीफ, पुनपुन)
  • इसलामपुर–पटना–इसलामपुर डेमू (पुनपुर, दनियावां, हिलसा)
  • पटना–बक्सर–पटना फास्ट पैसेंजर (दानापुर, आरा)
  • झाझा–दानापुर–झाझा फास्ट पैसेंजर (जमुई, किउल, मोकामा, फतुहा)

त्योहारी सीजन में इन नई ट्रेनों के संचालन से न सिर्फ भीड़ कम होगी बल्कि बिहार की रेल कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *