बिजली चोर – गद्दी छोड़ के नारों के साथ, युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

दुर्ग जिला। बढ़ते बिजली बिल के दामो को लेकर सोमवार को बिजली चोर – गद्दी छोड़ नारो के साथ जिला महासचिव दीपांकर साहु के मार्गदर्शन पर रिसाली ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज सिंह जी के नेतृत्व में रिसाली बिजली कार्यालय घेराव किया।

मुख्य गेट में बिजली बिल जलाकर बढ़े बिजली दरों पर सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के  ललिता साहू ,बसंत सिंह ,जोगिंदर शर्मा,राहुल साहू, थॉमस देव, राहुल वर्मा,हर्ष, राहुल कुमार, इशू, कोमल, मनीष,संतोष जोशी,अर्जुन शांडिल्य, कमलेश्वरी रूपा साहू शामिल थे।

यह प्रदर्शन छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी अमित सिंह पठानिया एवं सहप्रभारी डॉ. मोनिका मांडरे  प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा  दुर्ग संभाग प्रभारी अनिमेश सिंह जिला प्रभारी नरेंद्र वर्मा दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष जयंत देशमुख के निर्देशानुसार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *