मौत के मुंह से वापसी:भारतीय नौसेना ने मौत के मुंह से निकाले 14 नाविक, तस्वीरें आई सामने

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने एक बार फिर अपने अदम्य साहस और तत्परता का परिचय दिया है। ओमान की खाड़ी में मिशन पर तैनात भारतीय युद्धपोत आईएनएस तबर ने आग की चपेट में आए एक वाणिज्यिक जहाज एमटी यी चेंग 6 पर सवार 14 भारतीय चालक दल के सदस्यों की जान बचाई। यह जहाज पुलाऊ के ध्वज के तहत गुजरात के कांडला से ओमान के शिनस जा रहा था।

बीते रविवार (29 जून) को जहाज से आपातकालीन संकट संदेश भेजा गया, जिसमें इंजन रूम में आग लगने और बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप होने की जानकारी दी गई थी। संकट की खबर मिलते ही भारतीय नौसेना के स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तबर ने तेजी से कार्रवाई करते हुए अग्निशमन दल और आवश्यक उपकरण हेलीकॉप्टर और नाव की मदद से मौके पर पहुंचाए।

नौसेना प्रवक्ता के अनुसार, वर्तमान में आईएनएस तबर के 13 नौसैनिक और एमटी यी चेंग 6 के 5 सदस्य संयुक्त रूप से आग बुझाने के कार्य में जुटे हुए हैं। तेजी से की गई इस कार्रवाई के चलते जहाज पर लगी आग पर अब काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *