दुर्ग की गणपति स्टील फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

दुर्ग। जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली गणपति स्टील फैक्ट्री में आज भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही धुएं का काला गुबार देखा गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल दमकल की 4 गाड़ियां आग बुझाने के कार्य में जुटी हुई हैं। फैक्ट्री के भीतर ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

शॉर्ट सर्किट बना कारण

प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कर्मचारी समय रहते बाहर निकल आए, जिससे किसी जनहानि की सूचना अब तक नहीं मिली है। हालांकि, फैक्ट्री के भीतर रखा लाखों का सामान जलकर खाक होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *