फांसी पर लटका युवक, पास में पड़ी युवती की लाश; इलाके में मचा हड़कंप

जशपुर।जशपुर जिले के कोल्हेनझरिया क्षेत्र के माटीपहाड़ में एक युवक युवती का शव पेड़ के नीचे मिला है युवक पेड़ पर फांसी के फंदे में लटका हुआ था तो वही युवती उसी पेड़ के नीचे मृत अवस्था में पड़ी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है |

पुलिस को प्रथम दृष्टि में यह मामला प्रेम प्रसंग में हत्या कर आत्महत्या करने का प्रतीत हुआ है। मृतक युवक का नाम चूड़ामणि पैंकरा है जो जशपुर जिले के कांसाबेल का रहने वाला है। वहीं मृतक युवती का नाम संडीला पैंकरा है जो चौकी कोलहानझरिया की रहने वाली है।

 युवती के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 सितंबर की रात्रि से उसकी बेटी घर से लापता है जो खाना खाकर निकली थी। युवती का शव पेड़ के नीचे मिला वही मृतक युवक अपने रिश्तेदारी में माटीपहाड़ गांव आता जाता रहता था। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पीएम रिपोर्ट के आधार पर मामले में खुलासा हो पाएगा। इस घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशिमोहन सिंह ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *