अबूझमाड़ पीस मैराथन: दुर्ग की अधिवक्ता दसोदा सिक्का ने लहराया परचम, 21 किमी की दौड़ में पाया 5वां स्थान

नारायणपुर/दुर्ग |  नारायणपुर के अबूझमाड़ में शांति और एकता का संदेश लेकर आयोजित ‘पांचवें अबूझमाड़ पीस मैराथन’ में दुर्ग जिले ने गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिला न्यायालय दुर्ग के अधिवक्ता संघ की सदस्य सुश्री दसोदा सिक्का ने महिला वर्ग की ओपन श्रेणी (21 किलोमीटर हाफ मैराथन) में अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है।

मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

31 जनवरी की सुबह 6:00 बजे नारायणपुर के हाई स्कूल ग्राउंड से इस दौड़ का भव्य आगाज हुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य नारायणपुर और अबूझमाड़ क्षेत्र में शांति, सौहार्द और एकता की भावना को सुदृढ़ करना है।

दसोदा सिक्का की शानदार टाइमिंग

दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ की सक्रिय सदस्य दसोदा सिक्का ने कड़े मुकाबले के बीच 21 किलोमीटर की दूरी को मात्र 1 घंटा 43 मिनट 50 सेकंड में पूरा कर पांचवां स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर दुर्ग जिला न्यायालय और अधिवक्ता संघ में हर्ष का माहौल है।

देश-विदेश के 5000 धावकों ने भरा जोश

मैराथन में छत्तीसगढ़ के अलावा भारत के विभिन्न राज्यों और विदेशों से आए लगभग 5000 से अधिक प्रतिभागियों ने शिरकत की। प्रतियोगिता को तीन मुख्य श्रेणियों (ओपन श्रेणी, बस्तर संभाग श्रेणी और नारायणपुर जिला श्रेणी) में विभाजित किया गया था। राज्य सरकार और नारायणपुर पुलिस के बेहतर समन्वय से सभी प्रतिभागियों के लिए टी-शर्ट, मेडल और स्वल्पाहार की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई थी।

शांति का संदेश बना आकर्षण का केंद्र

नारायणपुर पुलिस द्वारा आयोजित इस मैराथन ने एक बार फिर यह साबित किया कि खेल के माध्यम से अबूझमाड़ की तस्वीर बदल रही है। दुर्ग की बेटी दसोदा सिक्का की इस सफलता ने यह भी दर्शाया है कि कानून की बारीकियों के साथ-साथ अधिवक्ता वर्ग खेल के मैदान में भी अग्रणी है।

इस अवसर पर दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के मनदीप सिंह, जया श्रीवास्तव, नंदनी चंद्रवंशी,पूनम मांझी, अनामिका,सारिका, सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।

आज हमारी बेटी जसोदा सिक्का ने जैसे ही जिला अधिवक्तासंघ दुर्ग पर आगमन हुआ संघ के पूर्व अध्यक्ष गुलाब सिंह पटेल ने उनका पुष्पगुच्छ देकर तथा मुंह मीठा करवाकर संघ के अन्य सदस्यों ने जिनमें स्टेट बार काउंसिल के सदस्य श्री नरेंद्र सोनी जी ,संघ के पूर्व उपाअध्यक्ष,फारुख जी,पूर्वकोषाध्यक्ष मनोज मून ,वरिष्ठ अभिभाषक अमोद पाठक,पूर्व कार्यकारणी सदस्य आलोक सरस्वत,वरिष्ठ अभिभाषक,प्रभात पांडेय ,अशोक यादव,हर्ष दुबे,निशा सिंह,आंचल,काजल मिश्रा ,कु आकांअक्षा जयसवाल,कु सविता पाध्ये ,रेखा दुवे, आदि अधिवक्ताओं ने स्वागत कर संघ को गौरवान्ति तथा महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनी,साथ ही राज्य शासन ने उन्हें दस हजार रुपए की राशि प्राप्त करने पर बधाई व शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *