दुर्ग में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न, विशेषज्ञों ने दी अधिकारों की जानकारी

दुर्ग |  विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर दुर्ग के वार्ड क्रमांक 12 स्थित सामुदायिक भवन में उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, दुर्ग के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

अधिकारों और विवाद समाधान पर चर्चा

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और सदस्य नीलू ठाकुर रहे। उन्होंने उपस्थित लोगों को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत मिलने वाले अधिकारों और किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि उपभोक्ता अपने अधिकारों के प्रति सजग रहकर ही शोषण से बच सकते हैं।

सरल न्याय प्रक्रिया की जानकारी

वरिष्ठ अधिवक्ता आर. एस. यादव ने इस अवसर पर शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता विवादों के समाधान के लिए शासन ने सरल न्याय प्रणाली विकसित की है। प्रत्येक जिले में तीन सदस्यीय आयोग का गठन किया गया है, जहाँ उपभोक्ता अधिनियम में निर्धारित तरीके से अपने अधिकारों के लिए गुहार लगा सकते हैं।

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की रही. उपस्थिति कार्यक्रम में स्थानीय वार्ड पार्षदों और जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इनमें मुख्य रूप से अजीत वैद्य, संजय पाठक, इंद्र कुमार साहू, ललित कुमार, देवेश शुक्ला, सोनिया और अक्षत यादव सहित वार्ड के सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित नागरिकों ने विशेषज्ञों से अपने संदेहों का समाधान भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *