भिलाई: जूही पीटर को मिली पीएचडी की उपाधि, ‘शिक्षकों की कार्यक्षमता’ पर किया शोध

भिलाई। अग्रसेन कॉलेज, धनोरा में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत जूही पीटर को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा शिक्षा (Education) विषय में पी.एच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है। उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि पर शिक्षा जगत और मित्रों-परिजनों में हर्ष की लहर है।

शोध का महत्वपूर्ण विषय

जूही पीटर के शोध का विषय “उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों की आत्म प्रभावकारिता का परिवर्तन उन्मुखता एवं व्यवसायिक प्रतिबद्धता पर प्रभाव” रहा। उनका यह शोध कार्य आधुनिक शिक्षा प्रणाली में शिक्षकों की भूमिका और उनकी व्यावसायिक निष्ठा को समझने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मार्गदर्शन और सहयोग

उन्होंने अपना यह शोध कार्य शोध निदेशक डॉ. शबनम खान (सहायक प्राध्यापक, सेंट थॉमस कॉलेज, रूआबांधा) एवं सह-शोध निदेशक डॉ. शबाना (सहायक प्राध्यापक, कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेक्टर 7) के कुशल मार्गदर्शन में पूर्ण किया। इस लंबी शोध यात्रा और उल्लेखनीय सफलता में प्रवीण पीटर, प्रियंका पीटर और गौरव पीटर का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रबंधन, अग्रसेन कॉलेज के सहयोगियों और इष्ट मित्रों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *