भिलाई-3। रायपुर की ओर जा रहा बारूद से लदा एक ट्रक (वाहन क्रमांक TS 05 UB 2355) गुरुवार को भिलाई-3 के पास अनियंत्रित होकर एक बिजली के ट्रांसफार्मर से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक सर्विस रोड पर उतर गया और उसके केबिन में भीषण आग लग गई. बारूद की मौजूदगी के कारण एक बड़े विस्फोट का खतरा मंडरा रहा था, जिसे दमकल विभाग की तत्परता ने टाल दिया.

दमकलकर्मियों ने दिखाई बहादुरी
पुलिस कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी श्री नागेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अग्निशमन कार्यालय से तत्काल दो दमकल वाहन मौके पर रवाना किए गए. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए दमकलकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर जलते हुए ट्रक के केबिन में प्रवेश किया और आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया. उनकी इस बहादुरी से बारूद तक आग पहुँचने से पहले ही बुझा दी गई, जिससे एक भीषण जनहानि और धमाका होने से बच गया.

पुलिस जांच जारी
आग बुझने के बाद पुलिस और अग्निशमन दल की मदद से सुरक्षित निकाले गए ट्रक को भिलाई-3 थाने में रखवाया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है कि दुर्घटना किस कारण से हुई.
इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन को नियंत्रित करने में दल प्रभारी महेेंद्र चंदेल और केशव यादव के साथ राजेश साहू, हीरामन, धर्मेंद्र साहू, शशांक, मनीष, रामनाथ कुर्रे, टिकेंद्र, संतोष और भीषम की सक्रिय भूमिका रही।