रिसाली में बड़ा हादसा: बिजली लाइन सुधारते समय करंट की चपेट में आने से ठेका श्रमिक की मौत

भिलाई/रिसाली, 05 अप्रैल। रिसाली नगर निगम क्षेत्र के गणेश नगर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ बिजली लाइन सुधारने के दौरान करंट की चपेट में आने से 22 वर्षीय ठेका श्रमिक रोशन कुमार देवांगन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है और सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

बिना सुरक्षा उपकरणों के काम करने का आरोपमृतक रोशन कुमार देवांगन रिसाली निगम में अनस्किल्ड (अकुशल) लाइनमैन के रूप में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, शनिवार को वह गणेश नगर में चालू बिजली लाइन पर सुधार कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसने वहीं दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही नेवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही के बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विभागीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *