दुर्ग :दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में प्रतिबंधित और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं।इसी के तहत, पुलगांव पुलिस ने आज एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शिवनाथ नदी के पास अवैध रूप से तलवारें बेच रहे एक आरोपी को 6 नग धारदार तलवारों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
थाना पुलगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवनाथ नदी पर गुरुद्वारा के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से धारदार हथियार (तलवारें) बेच रहा है। सूचना मिलते ही, पुलगांव पुलिसमौके पर पहुंची जहां टीम ने पाया कि एक व्यक्ति तलवारों की अवैध बिक्री कर रहा था। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम निर्मल सिंह बताया।
तलाशी के दौरान 6 नग लोहे की तलवारें जब्त की गईं।आरोपी निर्मल सिंह,उम्र 60 साल, अमृतसर, पंजाब का रहने वाला है। पुलगांव थाने में उसके खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।