बिग बॉस 19 का धमाकेदार आगाज़ जल्द, प्रीमियर डेट, थीम और संभावित कंटेस्टेंट लिस्ट आई सामने!

मुंबई। टीवी की दुनिया का सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने 19वें सीजन के साथ लौटने को तैयार है। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला यह शो हर साल दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में रहता है और इस बार भी ‘बिग बॉस 19’ को लेकर फैंस में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है।

कब होगा प्रीमियर?

हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बिग बॉस 19 का प्रीमियर 19 जुलाई 2025 को होगा, लेकिन ताज़ा अपडेट्स के मुताबिक, अब शो का प्रीमियर 3 अगस्त 2025 को किया जा सकता है। हालांकि, कलर्स चैनल या मेकर्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

क्या है थीम इस बार?

इस बार शो को लेकर दावा किया जा रहा है कि:

थीम पुरानी होगी, यानी शो को पुराने अंदाज़ में ही पेश किया जाएगा।

कोई इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर या यूट्यूबर इस सीजन का हिस्सा नहीं होगा, जिससे पारंपरिक टीवी दर्शकों को ज़्यादा कनेक्शन मिलेगा।

एविक्शन इस बार टास्क पर नहीं, बल्कि ऑडियंस पोल के जरिए होगा।

शो में सीक्रेट रूम की वापसी होगी, जहां नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स रहेंगे और बाकी घरवालों पर नज़र रखेंगे।

टास्क केवल घर के राशन के लिए होंगे, न कि बाहर जाने या रहने के लिए।

संभावित कंटेस्टेंट लिस्ट

रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बॉस 19 में जिन सेलेब्स के शामिल होने की बात सामने आ रही है, उनमें ये नाम शामिल हैं:

डेजी शाह (एक्ट्रेस)

तनुश्री दत्ता (एक्ट्रेस और मीटू अभियान की चर्चित आवाज़)

फैजल शेख उर्फ फैजू (सोशल मीडिया पर्सनालिटी)

खुशी दुबे (टीवी एक्ट्रेस)

विक्रम सिंह चौहान (टीवी एक्टर)

राम कपूर (जाने-माने एक्टर)

शशांक व्यास (बालिका वधू फेम)

लक्ष्य चौधरी (यूट्यूबर)

हालांकि, इन नामों पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *