दुर्ग : लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप एवं एस.आर. हॉस्पिटल एंड कॉलेज दुर्ग के संयुक्त वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2026 का विमोचन बिलासपुर के जिलाधीश संजय अग्रवाल आईपीएस द्वारा किया गया।इस अवसर पर जिलाधीश संजय अग्रवाल आईपीएस ने लोकतंत्र प्रहरी की पूरी टीम को नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं।

साथ ही उन्होंने हॉस्पिटल एवं कॉलेज को शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार डॉ.कमल किशोर शर्मा, विजय यचुरी (हाईर्कोट अधिवक्ता) विष्णू पाठक ( राष्ट्रीय संरक्षक ) रोहन कुम्भकार ( हाईर्कोंट अधिवक्ता ) एवं लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप एवं एस.आर. हॉस्पिटल एंड कॉलेज के चेयरमैन संजय तिवारी,तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।