- महापौर शशि सिन्हा ने पेश किया कार्यकाल का अंतिम बजट
भिलाई। नगर पालिक निगम रिसाली में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 223 करोड़ 51 लाख रुपये का वार्षिक बजट विशेष सभा में सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
महापौर शशि सिन्हा ने अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करते हुए शहर के विकास और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी है। बजट में 12 लाख 8 हजार रुपये के लाभ का अनुमान लगाया गया है।
सवा तीन घंटे चली तीखी बहस मंगलवार को आयोजित विशेष सभा में बजट अभिभाषण के बाद सदन में काफी गहमागहमी रही। सभापति केशव बंछोर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू ने चर्चा की शुरुआत की। टी-ब्रेक के बाद स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब विपक्ष ने प्लेसमेंट कर्मचारी की दुर्घटना में मृत्यु और ईडब्ल्यूएस (EWS) जमीन के मुद्दे पर सत्तापक्ष को घेरा। विवाद इतना बढ़ा कि विपक्षी पार्षद गर्भगृह में जाकर बैठ गए।
हंगामे को देखते हुए सभापति ने अधिकारियों को मामले की गंभीरता से जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।विकास कार्यों का रोडमैपमहापौर ने अपने संबोधन में बताया कि शहर के कायाकल्प के लिए करोड़ों की योजनाएं प्रस्तावित हैं:15वां वित्त आयोग: 21.47 करोड़ रुपये की लागत से नई सड़कें, पाइपलाइन और पानी की टंकियों का निर्माण होगा।नगरोत्थान योजना: विकास कार्यों के लिए 17.23 करोड़ रुपये का प्रावधान।

पार्षद निधि: वार्डों के स्थानीय कार्यों के लिए 2.40 करोड़ रुपये आवंटित।पिछला प्रदर्शन: वित्तीय वर्ष 2025-26 में 13.36 करोड़ की लागत से 182 निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई।डिजिटल हुआ रिसाली निगमनिगम ने राजस्व वसूली में आधुनिक तकनीक पर जोर दिया है। अब नागरिक व्हाट्सएप, यूपीआई और डेबिट-क्रेडिट कार्ड के माध्यम से घर बैठे टैक्स जमा कर पा रहे हैं।
महापौर के अनुसार, अब तक लगभग 27 हजार नागरिक इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठा चुके हैं।बजट एक नजर में:कुल प्राप्तियां: 223 करोड़ 51 लाख रुपयेकुल व्यय: 223 करोड़ 38 लाख 92 हजार रुपयेअनुमानित लाभ: 12 लाख 8 हजार रुपयेशाम 6:15 बजे सभापति ने बजट संकल्प पारित होने की घोषणा की। इस दौरान सत्तापक्ष ने इसे विकासोन्मुखी बताया, वहीं विपक्ष ने कई मुद्दों पर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।