- लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप की पत्रकारिता और एस आर हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा का तालमेल प्रशंसनीय – डॉ रमन सिह
रायपुर/दुर्ग : छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिह ने आज राजधानी में ‘लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप’ और ‘एस आर हॉस्पिटल एंड कॉलेज, दुर्ग’ के संयुक्त वार्षिक कैलेंडर-2026 का विमोचन किया।कैलेंडर विमोचन के उपरांत डॉ रमन सिह ने दोनों संस्थानों द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मीडिया और स्वास्थ्य सेवा, समाज के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप की पत्रकारिता और एस आर हॉस्पिटल द्वारा दी जा रही चिकित्सा सेवाओं के तालमेल की उन्होंने प्रशंसा की।
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिह ने इस अवसर पर लोकतंत्र प्रहरी प्रोडक्शन एंड मीडिया ग्रुप और एस आर हॉस्पिटल एंड कॉलेज के भविष्य के लक्ष्यों के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उन्होंने प्रदेशवासियों और संस्थानों के सभी सदस्यों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस विमोचन कार्यक्रम में लोकतंत्र प्रहरी मीडिया ग्रुप एवं एस आर हॉस्पिटल एंड कॉलेज के चेयरमैन संजय तिवारी ,डॉ कमल शर्मा ,संतोष कुमार दुबे,वरिष्ठ समाज सेवी,सहित अन्य उपस्थित रहे। संस्थान की ओर से चेयरमैन संजय तिवारी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिह के प्रति आभार व्यक्त किया ।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने बसंत पंचमी पर्व की सभी को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी।