जमीन कारोबार में आएगी नई जान: गाइडलाइन दरों में कमी पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनहित में जमीनों के शासकीय मूल्यों (गाइडलाइन) में किए गए संशोधनों का स्वागत करते हुए जमीन कारोबारियों और नागरिकों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव के नेतृत्व में दुर्ग बाईपास टोल प्लाजा के पास मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया।

आम जनता को मिलेगी बड़ी राहत

बता दें, सरकार के इस फैसले से प्रदेशभर के किसानों, मध्यमवर्गीय परिवारों और व्यावसायिक वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। विशेष रूप से दुर्ग जिले में जमीनों की दरों में 25 से 40 प्रतिशत तक की कमी की गई है। इस सकारात्मक पहल के लिए कारोबारियों ने मंत्री गजेंद्र यादव के सतत प्रयासों की भी सराहना की।

पारदर्शिता और विकास को मिलेगी गति

इस अवसर पर मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि दुर्ग जिले में जमीन की दरों में किया गया यह संशोधन विकास को नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा, “शासकीय मूल्यों में व्यावहारिक सुधार से भूमि क्रय-विक्रय की प्रक्रिया अब अधिक पारदर्शी और सुलभ होगी। इससे न केवल रियल एस्टेट और निर्माण क्षेत्र को गति मिलेगी, बल्कि स्थानीय व्यापार में भी उछाल आएगा।”

मुख्यमंत्री के राजनांदगांव प्रवास के दौरान आयोजित इस अभिनंदन कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, भारी संख्या में कार्यकर्ता और जमीन कारोबारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *