बालोद में सजा ‘मिनी भारत’, राष्ट्रीय जंबूरी के समापन समारोह में पहुंचेगे CM साय

बालोद : राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सोमवार, 12 जनवरी को व्यापक दौरा कार्यक्रम तय किया गया है। इस दौरान वे राजधानी रायपुर से लेकर बालोद जिले के गुण्डरदेही और डौण्डीलोहारा क्षेत्र में आयोजित कई अहम कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।

सुबह राजधानी में निर्धारित कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री लगभग सुबह 9:20 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे, जहां कुछ समय के लिए उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

इसके उपरांत दोपहर 12:25 बजे मुख्यमंत्री पुलिस ग्राउंड स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा बालोद जिले के गुण्डरदेही के लिए रवाना होंगे।

दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक मुख्यमंत्री गुण्डरदेही नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री डौण्डीलोहारा विकासखंड के ग्राम दूधली पहुंचेंगे, जहां दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक आयोजित “प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी” के समापन समारोह में शामिल होकर युवाओं को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *