सीएम साय आज करेंगे कानून-व्यवस्था की समीक्षा, साइबर थाना का शुभारंभ और कुम्भकार समाज के महाधिवेशन में होंगे शामिल

रायपुर |  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बुधवार को राजधानी रायपुर एवं नवा रायपुर अटल नगर में व्यस्त कार्यक्रम निर्धारित है। इस दौरान वे प्रशासनिक समीक्षा से लेकर सामाजिक आयोजनों तक विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रवाना होकर 10:55 बजे पुलिस मुख्यालय, सेक्टर-19 नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां वे सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक डीजी कॉन्फ्रेंस हॉल में पुलिस विभाग की कार्यप्रगति एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित समीक्षा बैठक करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे से 2:00 बजे तक पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन एवं साइबर थाना के वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात वे 2:00 बजे पुलिस मुख्यालय से निकलकर 2:05 बजे मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचेंगे, जहां उनका समय दोपहर 3:00 बजे तक आरक्षित रहेगा।

दोपहर बाद मुख्यमंत्री 3:00 बजे मंत्रालय से प्रस्थान कर 3:25 बजे रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम नवागांव (ल.) स्थित मंडी प्रांगण पहुंचेंगे। यहां 3:30 बजे से 4:30 बजे तक छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज द्वारा आयोजित “महाधिवेशन, युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह” में भाग लेकर समाज के लोगों को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री 4:30 बजे ग्राम नवागांव से रवाना होकर शाम 5:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे, जहां आगे का समय आरक्षित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *