रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:25 बजे रायपुर से रवाना होंगे और राजनांदगांव के ग्राम गोडलवाही पहुंचेंगे।
ग्राम गोडलवाही में मुख्यमंत्री साय शहीद गैंद सिंह नायक की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वे हायर सेकेंडरी स्कूल भवन और प्री-मैट्रिक छात्रावास भवन का लोकार्पण करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को पट्टों के वितरण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
दौरा पूर्ण करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:05 बजे वापस रायपुर लौटेंगे। रायपुर पहुंचकर वे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित ‘वीर बाल दिवस’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री साय रात 8:45 बजे स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा जाकर मत्था टेकेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।