- करोड़ों का धान चूहा खाने की बात को लेकर हुवे आक्रोशित
- बैंड बाजे के साथ निकली चूहों की बारात
- छत्तीसगढ़ के मंत्रियों पर लगाया धान खाने का आरोप
- पुलिस बेरी गेटिंग को तोड़कर पहुंचे जिला मुख्यालय
- SDM को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
- धान घोटाले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग
- राजीवभवन से निकली चूहों की बारात
दुर्ग : दुर्ग में करोड़ों के कथित धान घोटाले को लेकर कांग्रेस ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया। जहां धान को चूहा खाने के बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित नजर आए और प्रदेश सरकार के खिलाफ अनोखे अंदाज़ में विरोध जताया।
इस दौरान,सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों ने राजीव भवन से बैंड-बाजे के साथ चूहों की बारात निकालते हुए सड़कों पर उतरे। हाथों में तख्तियां, प्रतीकात्मक चूहे और नारों के जरिए कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रदेश की भाजपा सरकार करोड़ों रुपये के धान घोटाले को “चूहा खा गया” कहकर पल्ला झाड़ रही है, जो किसानों के साथ बड़ा धोखा है।


वहीं प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बेरीकेडिंग तोड़ते हुए जिला मुख्यालय तक मार्च किया। इस दौरान माहौल पूरी तरह राजनीतिक नारों से गूंजता रहा। पुलिस बल मौके पर तैनात रही और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश करती रही।
जिसका लेकर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। और ज्ञापन के माध्यम से धान घोटाले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की । कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि घोटाले में सत्ता से जुड़े लोग शामिल हैं, इसलिए मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।