रिसाली : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नगर पालिक निगम रिसाली ने कार्यक्रम का आयोजन किया। रविवार को आयुक्त मोनिका वर्मा के निर्देश पर कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे ने कर्मचारियों को संकल्प दिलाया।
नियमित और प्लेसमेंट कर्मचारियों ने निर्भिक और बिना प्रभाव में आकर मतदान करने की शपथ ली।


इस अवसर पर इंजीनियर अखिलेश गुप्ता, जयंत शर्मा, रेवती रमन , धर्मेंद्र मिश्रा, गोपाल सिन्हा, रवि श्रीवास्तव, योगेश सुरे, महेश टंडन, अखिलेश वर्मा, विवेक रंगनाथ आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चंद्रपाल हरमुख ने किया।