दुर्ग। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद बनने पर लक्ष्मी वर्मा से दुर्ग महापौर अलका बाघमार ने अपने एमआईसी सदस्यों के साथ उनके निवास पहुँचकर मुलाकात की और उन्हें सरस्वती माता की मूर्ति भेटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस दौरान महापौर अलका बाघमार ने कहा कि , लक्ष्मी वर्मा एक अनुभवी, कर्मठ और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व की धनी हैं।राज्यसभा जैसे महत्वपूर्ण मंच पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
नव निर्वचित राज्य सभा संसद लक्ष्मी वर्मा के अनुभव, कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण से निश्चित रूप से प्रदेश के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।
इस दौरान महापौर अलका बाघमार ने लक्ष्मी वर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की तथा कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।