भाजपा कार्यालय दुर्ग में राज माता विजया राजे सिंधिया की पुण्यतिथि मनाई गई, नेताओं ने दी पुष्पांजलि

दुर्ग | जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय दुर्ग में आज भारतीय जनता पार्टी की आधारस्तंभ, संघर्ष, त्याग और ममता की प्रतिमूर्ति राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

आदर्शों को याद किया गया

श्रद्धांजलि सभा के दौरान वक्ताओं ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि राजमाता जी का जीवन संघर्ष और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिन्होंने पार्टी की नींव मजबूत करने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

प्रमुख नेताओं की उपस्थिति

पुष्पांजलि कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एस.के. चौहान और टेखन सिन्हा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इनके साथ ही जिला भाजयुमो अध्यक्ष हिमांशु सिंह, सुश्री प्रिया साहू, मनोज अग्रवाल, द्वारका साहू, विजय ताम्रकार, मदन बढ़ई, बाबा ब्रह्मभट्ट, महेश सार्वा, अनूप सोनी, नम्रता बंसोड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा और भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने राजमाता जी के चरणों में नमन करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *