भिलाई। दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे महाअभियान के अंतर्गत जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में कई टीमें अभियान चलाकर निरंतर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में दुर्ग पुलिस द्वारा नशीली दवाओं के जखीरे के साथ एक नशे के सौदागर को पकड़ा गया है आरोपी का नाम वैभव खंडेलवाल है जो प्रदीप्ति नगर बंसी विहार बोरसी का निवासी है।
आरोपी एक फर्जी संस्था वैभव फार्मास्यूटिकल बनाकर दवाओं के निर्माताओ से सीधे नशे में उपयोग की जाने वाली प्रतिबंधित दवाएं सिरप इंजेक्शन ऑनलाइन मंगा कर बेचता था आरोपी गोलियां और सिरप का सेवन स्वयं भी करता है|
और युवाओं को भी इसका आदी बना रहा था पुलिस ने आरोपी वैभव खंडेलवाल के कब्जे से तरह-तरह के नशीले टैबलेट सिरप इंजेक्शन आदि को जप्त किया है आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ इसके पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।