दुर्ग, 03 दिसंबर: जिले में ठंड की बढ़ती तीव्रता और संभावित शीत लहर (कोल्ड वेव) के गंभीर स्वास्थ्य प्रभावों को देखते हुए, दुर्ग जिला प्रशासन ने आम नागरिकों के लिए विस्तृत सुरक्षा दिशानिर्देश जारी किए हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी इन निर्देशों में नागरिकों से अपील की गई है कि वे हाइपोथर्मिया (शरीर का तापमान अत्यधिक गिरना) और फ्रॉस्टबाइट (ठंड से ऊतकों का जमना) जैसी गंभीर समस्याओं से बचने के लिए एहतियाती कदम उठाएं।
शीत लहर से बचाव के लिए कि शरीर पूरी तरह ढका हो। यदि कपड़े गीले हो जाएं, तो उन्हें तुरंत बदलें।
इसके अलावा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।