दुर्ग रेंज पुलिस को मिला नया आईजी, अभिषेक शांडिल्य ने संभाला पदभार

दुर्ग  : दुर्ग रेंज को नया पुलिस महानिरीक्षक मिल गया है। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अभिषेक शांडिल्य ने शुक्रवार, को विधिवत रूप से, दुर्ग रेंज का कार्यभार ग्रहण किया।पदभार ग्रहण के अवसर पर वर्तमान पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने शांडिल्य का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यभार संभालने के बाद अभिषेक शांडिल्य ने दुर्ग रेंज के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं समग्र पुलिसिंग से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील, निष्पक्ष और प्रभावी पुलिसिंग उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही पुलिसिंग में बेहतर समन्वय और कार्यकुशलता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मणि शंकर चंद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) ऋचा मिश्रा सहित दुर्ग रेंज के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं कार्यालयीन स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *