दुर्ग : दुर्ग सिक्ख समाज ने चार साहिबज़ादों की शहादत पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें 86 लोगों ने रक्तदान कर साहिबज़ादों की शहादत को नमन किया,रक्तदान शिविर गुरु सिंघ सभा दुर्ग,हम चाकर गोबिंद के,स्त्री सत्संग सभा व नवदृष्टि फाउंडेशन के सयुंक्त तत्वाधान में सम्पन्न हुआ|

गुरु सिंघ सभा दुर्ग के प्रधान मोहिंदर पाल सिंह भाटिया ने कहा धर्म की रक्षा हेतु गुरु गोविन्द सिंघ के चार साहिबज़ादों की शहादत एक मिसाल है जिस से हमारी आने वाली पीढ़ी को अवगत करवाने एवं प्रेरित करने हेतु रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ जे पी मेश्राम एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ शरद पाटणकर ने रक्तदानियों को सम्मनित कर उनका उत्साहवर्धन किया व सिक्ख समाज का अभिवादन किया|

सिक्ख समाज की ओर से अमरजीत सिंह (मक्खन सिंह) ,इंदरपाल सिंह भाटिया,रणवीर सिंघ भाटिया, कुलवंत सिंह भाटिया,हरमन मीत सिंह दुलई,दलप्रीत सिंह किरपा सिंग, ने शिविर में अपनी सेवाएं दी
स्त्री सत्संग सभा की प्रधान सतनाम कौर ने कहा शिविर में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं रक्तदान किया व अपनी सेवाएं दी|



रक्तदान शिविर में नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यराज आढ़तिया,रितेश जैन,राजेश पारख,जितेंद्र हासवानी,प्रभु दयाल उजाला,मुकेश राठी सहित सभी सदस्यों ने रक्तदान किया एवं पूरा समय उपस्थित रहे व रक्तदान प्रक्रीया में सहयोग किया|
नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य हरमन मीत सिंह दुलई ने कहा शिविर में सभी समाज के लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक सद्भाव का सन्देश दिया|
श्री गुरु सिंघ सभा दुर्ग,हम चाकर गोबिंद के,स्त्री सत्संग सभा व नवदृष्टि फाउंडेशन ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने सभी रक्तदानियों एवं ब्लड बैंक कर्मियों का आभार व्यक्त किया |