लोकतंत्र प्रहरी।छत्तीसगढ़।भिलाई. छत्तीसगढ़ के 140 करोड़ रुपए की बहुचर्चित कस्टम मिलिंग घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भिलाई के हुडको में गुरुवार को सुबह करीब 6 बजे, एक बड़ी छापेमारी की है।आपको बता दे,ED की चार सदस्यीय टीम ने एक निजी निवास पर छापा मारा और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की छानबीन कर रही है।
ज्ञात हो कि,इसके पूर्व में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने इस घोटाले के मुख्य आरोपी रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा और होटल कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें,आखिर क्या है कस्टम मिलिंग घोटाला.कस्टम मिलिंग योजना के तहत, राज्य सरकार किसानों से धान खरीदती है और उसे चावल में बदलने के लिए मिलर्स को देती है। इस प्रक्रिया में मिलर्स को भुगतान किया जाता है। आरोप है कि इस पूरी प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर धांधली और फर्जी भुगतान किए गए,बताया जाता है कि इसमें 140 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध वसूली हुई है । इस घोटाले में कई बड़े अधिकारी और मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शामिल होना बताया जा रहा हैं।
पहले से ही इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच की जा रही है और इसी मामले में पिछले साल मार्कफेड के पूर्व एमडी मनोज सोनी और मिलर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर को गिरफ्तार भी कर चुकी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार भिलाई समेत राज्य के 10 अलग-अलग जिलों में ED की टीमें एक साथ कार्रवाई कर रही हैं, जिससे इस घोटाले से जुड़ी और भी कई परतें खुलने की उम्मीद है।