दुर्ग : दुर्ग शहर, कादम्बरी नगर निवासी अजय कुमार तिवारी के ज्येष्ठ पुत्र अनुभव तिवारी (बी.ई. सिविल) को Ministry Of Youth Affairs and Sports द्वारा आयोजित “माय भारत बजट क्वेस्ट” मे चयन किया गया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पूरे देश में 12 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया था, जिनमें से अनुभव का चयन विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ विकसित भारत विषय पर सीधे संवाद के लिए किया गया है।
यह गौरव उक्त कार्यकम 12 एवं 13 अप्रैल को नया रायपुर के आई.आई.टी, भवन में आयोजित किया गया है जिसमे अनुभव को आमंत्रित किया गया है यह समारोह राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव सायं की उपस्थिति में होगी। अनुभव ने अपने उत्कृष्ठ प्रतिभा से न केवल अपने शहर का बल्कि उसने राज्य का नाम भी रोशन किया है|
इसके पूर्व अनुभव को पूर्व में रक्षा मंत्रालय की ओर से दो बार नई दिल्ली मे स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस समारोह में भी उनकी बहुमुखी प्रतिभा के लिए पुरुष्कित किया जा चुका है। अनुभव की उत्कृष्ठ प्रतिभा पर उनके ब्राम्हण समाज के गणमान्य व्यक्त्तियों द्वारा उन्हे बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। अनुभव के पिता अजय तिवारी जनपद पंचायत दुर्ग के वरिष्ठ कर्मचारी है।