NH-53 पर गैस सिलेंडरों से भरी पिकअप में धमाका, हाईवे पर मची अफरा-तफरी

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नेशनल हाईवे-53 पर चल रही गैस सिलेंडरों से लदी एक पिकअप वाहन में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके के तुरंत बाद वाहन आग की लपटों में घिर गया, जिससे सड़क पर मौजूद लोग दहशत में आ गए।

कुछ देर के लिए ठप हुआ यातायात

घटना छुईपाली के पास सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में हुई। विस्फोट और आग की भयावहता को देखते हुए हाईवे पर कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। आसपास मौजूद लोगों ने सुरक्षित दूरी बनाकर तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। दमकल की मदद से आग को नियंत्रित किया गया, वहीं एहतियात के तौर पर क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया।

जांच में जुटा प्रशासन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में अब तक किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

बड़ा हादसा टलने से लोगों ने ली राहत की सांस

अगर यह घटना व्यस्त समय में होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *