फुटबॉल सुपरस्टार रोनाल्डो ने तोड़ा सभी रिकॉर्ड, अरबपति बनने के बाद चर्चा में

फुटबॉल के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने करियर में एक और ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार, रोनाल्डो अब दुनिया के पहले ऐसे फुटबॉलर बन गए हैं, जिन्होंने अरबपतियों की सूची में जगह बनाई है। उनकी कुल संपत्ति लगभग 1.4 अरब डॉलर (करीब 12,352 करोड़ रुपये) आंकी गई है।

अद्भुत कमाई का सफर
2002 से 2023 तक रोनाल्डो ने फुटबॉल खेलकर, ब्रांड एंडोर्समेंट और निवेश के जरिए 550 मिलियन डॉलर से अधिक कमाए। उनके करियर को फुटबॉल इतिहास के सबसे लाभदायक करियरों में गिना जाता है।

ब्रांड अनुबंधों से भारी आय
रोनाल्डो की आय का बड़ा हिस्सा उनके ब्रांड डील से आता है। Nike के साथ उनके अनुबंध से उन्हें हर साल 18 मिलियन डॉलर (करीब 160 करोड़ रुपये) मिलते हैं। इसके अलावा वे Armani, Herbalife, Clear जैसे ग्लोबल ब्रांड्स के भी ब्रांड एंबेसडर हैं।

सोशल मीडिया की ताकत
Instagram पर उनके 665 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, जो किसी भी व्यक्ति से सबसे ज्यादा हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंस्टाग्राम पोस्ट से ही वे करोड़ों रुपये की कमाई कर लेते हैं।

अल-नासर करार से करियर में बड़ा मोड़
2023 में रोनाल्डो ने सऊदी क्लब Al-Nassr के साथ करार किया। इस अनुबंध से उन्हें सालाना 200 मिलियन डॉलर (करीब 17,760 करोड़ रुपये) की आय होती है। साथ ही क्लब से जुड़े समय उन्हें 30 मिलियन डॉलर (करीब 2,664 करोड़ रुपये) का साइनिंग बोनस भी मिला।

खेल और कमाई दोनों के बादशाह
मैदान पर अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर विश्व फुटबॉल में नाम कमाने वाले रोनाल्डो अब आर्थिक रूप से भी शीर्ष पर पहुँच चुके हैं। यह उपलब्धि न केवल फुटबॉल, बल्कि पूरे खेल जगत के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *