पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की पत्नी AIIMS में भर्ती, रसोई में गिरकर हुई घायल

नई दिल्ली। देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की पत्नी सुदेश धनखड़ गुरुवार को रसोई में अचानक गिर पड़ीं, जिसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली AIIMS के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। हादसे में 70 वर्षीय सुदेश धनखड़ की पीठ में गंभीर चोट आने की जानकारी मिली है।

घटना के बाद परिवार के सदस्यों ने उन्हें तत्काल वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी और विस्तृत जांच कर रही है।

गौरतलब है कि जुलाई में पद छोड़ने के बाद से जगदीप धनखड़ अपने परिवार के साथ दिल्ली के छतरपुर स्थित फार्महाउस में रह रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चोट की गंभीरता का स्पष्ट पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *